सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में गूंजा आस्था का स्वर, राजस्थान के 1008 वरिष्ठ नागरिकों ने किए प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन

राजस्थान सरकार की विशेष तीर्थ यात्रा में श्रद्धालुओं ने संध्या आरती, लाइट एंड साउंड शो और प्रमुख धार्मिक स्थलों का लिया आनंद

वेरावल। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना एक यादगार आध्यात्मिक अनुभव बन रही है। इस विशेष यात्रा में राजस्थान से पहुंचे 1008 वरिष्ठ नागरिक श्रद्धालुओं ने शनिवार को प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के दर्शन किए।

श्रद्धालु संध्या आरती में शामिल हुए और लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और पुनर्निर्माण की प्रेरक गाथा को जाना। मंदिर की कहानी ने श्रद्धालुओं में भारतीय संस्कृति, आस्था और स्वाभिमान के प्रति नया उत्साह भर दिया।

6 जून को वेरावल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर गुजरात सरकार ने तीर्थयात्रियों का पारंपरिक एवं सांस्कृतिक स्वागत किया। यात्रियों को एसी बसों से होटल तक पहुंचाया गया, जहां भोजन और ठहरने की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग और गुजरात सरकार के सहयोग से संचालित इस यात्रा में श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर के साथ-साथ गोलकधाम, राम मंदिर, बाणगंगा, भालका तीर्थ, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व गैलरी, हाट बाजार और सोमनाथ बीच के दर्शन भी कराए गए।

यात्रा प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि रविवार रात विशेष ट्रेन से श्रद्धालुओं को द्वारका और नागेश्वर धाम के दर्शन के लिए रवाना किया गया। राज्य सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक तीर्थ यात्रा का लाभ उपलब्ध कराना है, जिसके लिए यात्रा, आवास, भोजन और परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है।

#NewsExpressRajasthan #SomnathMahadev #SomnathTemple #SomnathSwabhimanParv #Jyotirlinga #SpiritualJourney #SeniorCitizenYatra #ReligiousTourism #IncredibleIndia #TempleTourism #HarHarMahadev #DevotionalTravel #DwarkaDham #NageshwarJyotirlinga #CulturalHeritage #IndiaSpirituality #PilgrimageTour #RajasthanGovernment #GujaratTourism #TravelIndia #TrendingNow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!