रणथम्भौर में ‘रिद्धि’ के शावकों की वायरल तस्वीरों पर बड़ा खुलासा, वन विभाग ने बताया भ्रामक

सोशल मीडिया पर प्रसारित कई फोटो और वीडियो फर्जी या अन्य बाघिनों के बताए गए, केवल अधिकृत जानकारी पर भरोसा करने की अपील

सवाई माधोपुर। हाल ही में सोशल मीडिया पर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की चर्चित बाघिन RBT-124 (रिद्धि) और उसके शावकों से जुड़ी अनेक तस्वीरें एवं वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वायरल तस्वीरों को लेकर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही तस्वीरों और वीडियो की विभाग द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वायरल हो रही कुछ तस्वीरें अन्य बाघिनों एवं उनके शावकों की हैं, जबकि कुछ तस्वीरें भ्रामक अथवा कृत्रिम रूप से निर्मित (फेक) प्रतीत होती हैं। प्रशासन ने आमजन, पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों से अपील की है कि वे ऐसी अपुष्ट सामग्री को सत्य मानकर साझा न करें तथा किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बताया कि वन्यजीवों की निगरानी, पहचान और प्रलेखन का कार्य वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रक्रिया के तहत किया जाता है। किसी भी महत्वपूर्ण वन्यजीव अवलोकन, बाघों की गतिविधियों या अन्य आधिकारिक सूचनाओं को केवल वन विभाग के अधिकृत माध्यमों से ही जारी किया जाता है।

वन विभाग ने पुनः आग्रह किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट सूचनाओं, तस्वीरों और वीडियो के बजाय केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें, ताकि वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी सही और प्रमाणिक जानकारी आमजन तक पहुंच सके।

#NewsExpressRajasthan #RanthamboreTigerReserve #TigerConservation #RBT124 #TigressRiddhi #TigerCub #WildlifeNews #FactCheck #FakeNewsAlert #WildlifePhotography #TigerReserve #SaveTigers #IndianWildlife #WildlifeConservation #NatureNews #Ranthambore #TigerWatch #WildlifeAwareness #ForestDepartment #ConservationMatters #TrendingNow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!