जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में चांदी की चमक, कलात्मक हुनर और पारंपरिक शिल्पकला का अनूठा संगम देखने को मिला। बिड़ला ऑडिटोरियम में जयपुर सिल्वर एसोसिएशन की ओर से आयोजित JSA सिल्वर शो का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में चांदी से तैयार आकर्षक, कलात्मक और विविध उत्पादों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
उन्होंने विभिन्न स्टॉल्स पर पहुंचकर चांदी से निर्मित उत्पादों की डिजाइन, बारीकियों, कलात्मकता और विशेषताओं के बारे में जानकारी ली। प्रदर्शनी में सजे चांदी के उत्पादों और कारीगरों के हुनर की सराहना करते हुए उन्होंने इसे राजस्थान की समृद्ध शिल्प परंपरा को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।
दिया कुमारी ने कहा कि जयपुर का चांदी उद्योग प्रदेश की समृद्ध शिल्पकला और व्यापारिक विरासत का अहम हिस्सा है। इस प्रदर्शनी में चांदी से बनी विभिन्न प्रकार की सुंदर और आकर्षक वस्तुएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे आयोजन राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और कला को नई पहचान देने के साथ नई पीढ़ी को पारंपरिक शिल्प से जोड़ने का काम करते हैं।
#NewsExpressRajasthan #JSASilverShow #Jaipur #SilverJewellery #RajasthanTourism #IndianHandicrafts
