राजस्थान पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, सितंबर में जयपुर और जोधपुर बनेंगे ट्रैवल इंडस्ट्री के सबसे बड़े मंच

आरडीटीएम और पहले मारवाड़ ट्रैवल मार्ट की तैयारियां तेज, ‘Stories, Journey, Smiles’ थीम के साथ इमर्सिव टूरिज्म पर रहेगा फोकस

जयपुर। राजस्थान में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में छठे राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) और पहले मारवाड़ ट्रैवल मार्ट (एमटीएम) का कर्टेन रेज़र कार्यक्रम बुधवार को जयपुर में आयोजित हुआ। इस दौरान घोषणा की गई कि आरडीटीएम 17 से 19 सितंबर तक जयपुर और पहला मारवाड़ ट्रैवल मार्ट 20 से 22 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित होगा। इस वर्ष की थीम ‘Stories, Journey, Smiles’ रखी गई है।

मुख्य अतिथि पर्यटन सचिव शुचि त्यागी ने कहा कि आज का पर्यटक केवल दर्शनीय स्थलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यादगार और इमर्सिव पर्यटन अनुभव चाहता है। उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत ढांचे, मजबूत कनेक्टिविटी तथा वन्यजीव, वेलनेस और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देकर राजस्थान को देश का अग्रणी पर्यटन गंतव्य बनाया जा रहा है। साथ ही कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को भी नई पहचान दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में पर्यटन विभाग और एफएचटीआर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए तथा दोनों ट्रैवल मार्ट्स के पोस्टर लॉन्च किए गए। पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियार ने बताया कि इस वर्ष आरडीटीएम में 25 हजार से अधिक बी-टू-बी बैठकों की उम्मीद है। एफएचटीआर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने मेलों, त्योहारों, पोलो, रेलवे हेरिटेज और टियर-2 व टियर-3 शहरों को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

#NewsExpressRajasthan #RajasthanTourism #RDTM2026 #MarwarTravelMart #TravelRajasthan #ImmersiveTravel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!