देवस्थान विभाग द्वारा दीपावली पर पांच दिवसीय दीपोत्सव के लिए 800.85 लाख की स्वीकृति

जयपुर। कार्यालय आयुक्त, देवस्थान विभाग, राजस्थान-उदयपुर द्वारा मुख्यमंत्री की बजट घोषणा संख्या 123.00.00 (2026-27) के क्रियान्वयन के क्रम में दीपावली पर्व पर पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व पर विशेष साज-सज्जा व आरती के कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

जानकारी शासन सचिव देवस्थान विभाग शुचि त्यागी ने दी। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व पर इस बार विशेष साज-सज्जा व आरती के कार्यक्रम पूर्ण भव्यता से आयोजित किये जाएंगे।

आयुक्त देवस्थान विभाग (प्रज्ञा केवलरमानी) IAS द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ1(9)लेखा/बजट घोषणा/देव/2026-27/3470 दिनांक 27.10.2026 के अनुसार विभाग के अधीन कुल 541 मंदिरों में यह आयोजन किया जाएगा, जिसमें 352 प्रत्यक्ष प्रभार एवं 188 आत्मनिर्भर श्रेणी के मंदिर शामिल हैं।

इसके तहत राज्य मद (बजट मद 2250-00-102-01-00) से राशि रूपये 498.50 लाख तथा संयुक्त निधि बजट के मेला/उत्सव मद से राशि 302.35 लाख अर्थात कुल 800.85 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृत राशि का विवरण:

  • जयपुर प्रथम – 37 मंदिर – 59.00 लाख
  • जयपुर द्वितीय – 17 मंदिर – 8.00 लाख
  • अजमेर – 21 मंदिर – 22.60 लाख
  • उदयपुर – 98 मंदिर – 175.60 लाख
  • बीकानेर – 100 मंदिर – 148.70 लाख
  • जोधपुर – 17 मंदिर – 10.75 लाख
  • ऋषभदेव – 100 मंदिर – 141.55 लाख
  • कोटा – 53 मंदिर – 53.50 लाख
  • वृन्दावन – 20 मंदिर – 30.40 लाख
  • हनुमानगढ़ – 21 मंदिर – 36.75 लाख
  • भरतपुर – 57 मंदिर – 114.00 लाख

कुल योग – 541 मंदिरों हेतु 800.85 लाख रुपए।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि RTPP Act 2012, RTPP Rule 2013 एवं सामान्य वित्तीय व लेखा नियमों की पालना सुनिश्चित की जाए तथा मंदिर वाइज वास्तविक व्यय की सूचना 15 दिवस में आयुक्त कार्यालय को भिजवाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!