7 से 9 नवंबर तक आमेर महल, हवामहल, जंतर-मंतर और नाहरगढ़ दुर्ग सहित 9 प्रमुख पर्यटन स्थल शाम 5 बजे के बाद रहेंगे खुलेंगे
जयपुर। दीपावली पर्व एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर पर्यटकों की कम आवक को देखते हुए जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों और पर्यटन स्थलों के समय में बदलाव किया गया है। इसके तहत 7 नवंबर से 9 नवंबर 2026 तक लगातार तीन दिनों के लिए शहर के 9 प्रमुख स्मारक प्रतिदिन शाम 5 बजे से पर्यटकों के अवलोकनार्थ बंद रहेंगे।

इस दौरान आमेर महल, राजकीय केंद्रीय संग्रहालय, हवामहल, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ दुर्ग, ईसरलाट, सिसोदिया रानी का बाग, विद्याधर का बाग एवं गांधी वाटिका में शाम 5 बजे के बाद पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
ऐसे में दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान जयपुर घूमने आने वाले पर्यटकों को अपनी यात्रा की योजना इन स्मारकों के निर्धारित समय को ध्यान में रखकर बनानी होगी।
#NewsExpressRajasthan #AmerFort #AlbertHallMuseum #NahargarhFort #JantarMantar #Hawamahal
