नए शाही अंदाज और नए अनुभव के साथ रवाना हुई Palace on Wheels

77 मेहमानों के साथ नए पर्यटन सीजन की शानदार शुरुआत, पहले चार टूर पहले ही Sold Out, इंटीरियर से लेकर खान-पान और हेल्थ चेकअप तक कई बड़े बदलाव

नई दिल्ली। राजस्थान की विश्वप्रसिद्ध लग्जरी ट्रेन Palace on Wheels बुधवार को नए शाही अंदाज और आधुनिक सुविधाओं के साथ नए पर्यटन सीजन के लिए रवाना हुई। नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आयोजित Flag-Off Ceremony में राजस्थान पर्यटन विभाग की Principal Secretary शुचि त्यागी और Evident Travel Solutions Pvt. Ltd. के Managing Director भगत सिंह लोहागढ़ ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

नए सीजन के पहले टूर में 77 मेहमान राजस्थान की शाही यात्रा पर रवाना हुए। इनमें भारतीय पर्यटकों के साथ NRI, USA, UK और Australia से आए पर्यटक तथा USA के OCI मेहमान भी शामिल हैं।

इस सीजन Palace on Wheels को नया शाही लुक दिया गया है। दोनों रेस्टोरेंट के इंटीरियर को अपग्रेड करने के साथ क्रॉकरी बदली गई है। नए पर्दे, सजावटी तत्व, जर्मन सिल्वर और आकर्षक मेटल वर्क के साथ छह कमरों में कार्पेट की जगह विशेष मार्बल लगाया गया है, जिसमें ब्रास और पीतल का इनले वर्क है।

खान-पान में राजस्थानी और भारतीय पारंपरिक व्यंजनों के साथ इंटरनेशनल cuisine का नया मिश्रण शामिल किया गया है। यात्रियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए Tata 1mg और Tata Group के साथ MoU किया गया है। इसके तहत प्रत्येक यात्री का मेडिकल हेल्थ चेकअप होगा, जिसमें करीब 76 प्रकार के टेस्ट शामिल हैं।

इस बार ट्रेन में यात्रियों के लिए Astrologer की विशेष सेवा भी उपलब्ध होगी। मेहमान जन्म संबंधी जानकारी के आधार पर कुंडली विश्लेषण और ज्योतिषीय मार्गदर्शन ले सकेंगे। Palace on Wheels को शुरुआती बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। सीजन के पहले चार टूर Sold Out हो चुके हैं।

यात्रा के दौरान जयपुर में कच्छी घोड़ी, शहनाई और हाथी के साथ, जैसलमेर में कालबेलिया नृत्य व लोक संगीत तथा जोधपुर में Royal Brass Band सहित विभिन्न पड़ावों पर अलग-अलग राजसी और सांस्कृतिक अंदाज में मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।

#NewsExpressRajasthan #PalaceOnWheels #RajasthanTourism #LuxuryTravel #IncredibleIndia #TravelIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!