जयपुर। गुलाबी नगरी के एमआई रोड स्थित होटल गोल्डन ट्यूलिप सिटी सेंटर में शुक्रवार को तीन दिवसीय ‘ब्रज भोग’ फूड फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। इस खास आयोजन में ब्रज की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक स्वादों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। यह फेस्टिवल 25 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
फूड फेस्टिवल में ब्रज के पारंपरिक एवं सात्विक व्यंजनों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे भोजन प्रेमियों को ब्रज की पाक परंपरा का अनुभव मिल सके।

होटल के जनरल मैनेजर श्याम भारद्वाज ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जयपुरवासियों को ब्रज की समृद्ध भोजन संस्कृति और पारंपरिक स्वादों से रूबरू कराना है। उन्होंने कहा कि होटल की ओर से मेहमानों को स्वाद, संस्कृति और बेहतरीन आतिथ्य का यादगार अनुभव देने का प्रयास किया जा रहा है।
होटल प्रबंधन ने शहरवासियों को 24 एवं 25 अक्टूबर को इस विशेष फूड फेस्टिवल का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया है।
