‘ब्रज भोग’ फूड फेस्टिवल का आगाज़ 23 से, गोल्डन ट्यूलिप में सजेगा पारंपरिक स्वादों का उत्सव

जयपुर। गुलाबी नगरी में 23 अक्टूबर से ब्रज की पारंपरिक संस्कृति और स्वादों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। एम आई रोड स्थित गोल्डन ट्यूलिप होटल, जयपुर सिटी सेंटर में तीन दिवसीय ‘ब्रज भोग’ फूड फेस्टिवल का आयोजन 25 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

इस विशेष आयोजन में मेहमान ब्रज के पारंपरिक एवं सात्विक व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। होटल के जनरल मैनेजर श्याम भारद्वाज ने बताया कि इस फेस्टिवल का उद्देश्य जयपुरवासियों को ब्रज की समृद्ध पाक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भोजन प्रेमियों को स्वाद और परंपरा का यादगार अनुभव प्रदान करेगा। होटल प्रबंधन ने शहरवासियों को इस तीन दिवसीय उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!