रणथम्भौर में कचरे पर दिखे सांभर के बाद वन विभाग सख्त, एएसआई को नोटिस जारी

तत्काल हुई सफाई, एएसआई और मंदिर प्रबंधन के साथ बैठक; कचरा प्रबंधन मजबूत कर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बने दीर्घकालिक उपाय

सवाई माधोपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सांभर के कचरे के पास दिखाई देने की घटना को वन विभाग ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। विभाग ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को नोटिस जारी करने के साथ ही संबंधित क्षेत्र की तुरंत साफ-सफाई कराई। वर्तमान में पूरे क्षेत्र से कचरा हटाकर उसका समुचित निस्तारण सुनिश्चित कर दिया गया है।

घटना के बाद रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) ने एएसआई एवं मंदिर प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विस्तृत चर्चा की। बैठक में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, नियमित सफाई अभियान चलाने, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, पर्याप्त डस्टबिन उपलब्ध कराने तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छता एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर सहमति बनी।

वन विभाग ने सभी संबंधित संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है कि वन्यजीवों की मानवजनित कचरे तक पहुंच पूरी तरह रोकी जाए। विभाग ने स्पष्ट किया कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के प्राकृतिक पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

#NewsExpressRajasthan #Ranthambore #WildlifeConservation #SaveWildlife #CleanTourism #ResponsibleTravel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!