अकबरपुर रेंज के वन क्षेत्र में घटना, पोस्टमार्टम में कोई संदिग्ध साक्ष्य नहीं
अलवर। सरिस्का बाघ परियोजना के अकबरपुर रेंज अंतर्गत नाका पृथ्वीपुरा बीट डाबली के वन क्षेत्र में सोमवार को बाघिन ST-28 की मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में बाघिन की मौत का कारण टेरिटोरियल फाइट (क्षेत्रीय संघर्ष) बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, उप वन संरक्षक, पशु चिकित्सक दल तथा समस्त फील्ड स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
बाघिन का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया। जांच में बाघिन के सभी अंग सुरक्षित पाए गए तथा किसी भी प्रकार का संदिग्ध साक्ष्य या अवैध गतिविधि के संकेत नहीं मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई।
पोस्टमार्टम के पश्चात बाघिन ST-28 का अंतिम संस्कार पुलिस एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया।
#NewsExpressRajasthan #SariskaTigerReserve #TigerST28 #TigerConservation #WildlifeNews #BigCat #TerritorialFight #SaveTigers #NTCA #WildlifeProtection #ForestDepartment #TigerMonitoring #IndianWildlife #WildlifeUpdate #NatureConservation #ProtectWildlife
