नए शाही अंदाज में 9 सितंबर से दौड़ेगी Palace on Wheels, पहली बार यात्रियों को मिलेगा ज्योतिषीय अनुभव

इंटीरियर से लेकर खान-पान तक बड़ा बदलाव, 77 मेहमानों के साथ नए सीजन की शुरुआत; पहले चार टूर Sold Out

जयपुर। राजस्थान की शाही विरासत, संस्कृति और राजसी आतिथ्य को दुनिया तक पहुंचाने वाली Palace on Wheels नए रंग-रूप और कई नए अनुभवों के साथ 9 सितंबर से नए पर्यटन सीजन की शुरुआत करने जा रही है। सीजन शुरू होने से पहले रविवार को ढेहर के बालाजी में विशेष पूजा-अर्चना की गई। ETSP के Managing Director भगत सिंह लोहागढ़ ने ट्रेन के सुचारू संचालन, यात्रियों की सुखद-सुरक्षित यात्रा और नए सीजन की सफलता के लिए विधि-विधान से पूजा की।

9 सितंबर को नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शाम 5 से 6 बजे के बीच Flag-Off Ceremony होगी। राजस्थान पर्यटन विभाग की Principal Secretary शुचि त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शाही ट्रेन को रवाना करेंगी। पहले टूर में 77 मेहमान सफर करेंगे, जबकि नए सीजन के शुरुआती चार टूर पहले ही Sold Out हो चुके हैं।

शाही ट्रेन का बदला रंग-रूप
नए सीजन में दोनों रेस्टोरेंट्स का इंटीरियर अपग्रेड किया गया है और क्रॉकरी को भी नया रूप दिया गया है। नए पर्दे और सजावटी तत्व शाही लुक बढ़ाएंगे। छह कमरों में कार्पेट हटाकर विशेष मार्बल लगाया गया है, जिसमें इनले वर्क के साथ ब्रास एवं पीतल का काम किया गया है। दीवारों पर जर्मन सिल्वर और आकर्षक मेटल वर्क भी किया गया है।

राजस्थानी स्वाद के साथ इंटरनेशनल cuisine
मेहमानों के लिए नए मेन्यू में प्रामाणिक राजस्थानी और भारतीय व्यंजनों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों को शामिल किया गया है। पारंपरिक व्यंजनों को शाही अंदाज और आधुनिक प्रस्तुति के साथ परोसा जाएगा।

पहली बार ज्योतिषीय अनुभव भी
इस सीजन की सबसे खास नई गतिविधियों में ज्योतिषीय सेवा शामिल है। Palace on Wheels में पहली बार अनुभवी Astrologer की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी। मेहमान अपनी जन्मतिथि और जन्म संबंधी जानकारी के आधार पर कुंडली का विश्लेषण करा सकेंगे और राशि, ग्रह-नक्षत्र तथा भविष्य से जुड़े ज्योतिषीय मार्गदर्शन का अनुभव ले सकेंगे।

हर शहर में अलग शाही स्वागत
दिल्ली में Royal Pipe Band, जयपुर में कच्छी घोड़ी, शहनाई, हाथी और पारंपरिक स्वागत, चित्तौड़गढ़ में घोड़ी, उदयपुर में ढोल-नगाड़े, जैसलमेर में कालबेलिया और लोक संगीत तथा जोधपुर में Royal Brass Band मेहमानों का स्वागत करेगा।

स्वास्थ्य पर भी विशेष फोकस
इस बार Tata 1mg और Tata Group के साथ MoU के तहत प्रत्येक यात्री का मेडिकल हेल्थ चेकअप कराया जाएगा, जिसमें करीब 76 प्रकार के टेस्ट शामिल होंगे। इस पहल को Medical Tourism को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भगत सिंह लोहागढ़ के अनुसार Palace on Wheels केवल लग्जरी ट्रेन नहीं, बल्कि राजस्थान की शाही विरासत और आधुनिक लक्जरी का चलता-फिरता अनुभव है।

#NewsExpressRajasthan #PalaceOnWheels #RajasthanTourism #LuxuryTravel #RoyalRajasthan #IncredibleIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!