उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया अमृता हाट का अवलोकन, एसएचजी महिलाओं को ऑनलाइन बिक्री के लिए किया प्रेरित

जयपुर। उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार शाम को जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अमृता हाट का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल्स पर जाकर उनके उत्पादों की सराहना की, उनका उत्साहवर्धन किया और खरीदारी भी की।

दिया कुमारी ने महिलाओं को सुझाव दिया कि वे केवल प्रदर्शनियों पर निर्भर न रहें, बल्कि डिजिटल मार्केटिंग/ डिजिटल मार्केटिंग स्पेस/ प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए बिक्री करें, जो सरल होने के साथ वृहद बाजार उपलब्ध करवाता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में सहभागी महिलाओं के लिए इसी दौरान डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर एसएचजी महिला उद्यमी बने और उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।

उल्लेखनीय है कि इस अमृता हाट में 170 से अधिक स्टॉल्स पर महिला समूहों के हस्तशिल्प, वस्त्र, आभूषण एवं स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है।

#NewsExpressRajasthan #AmritaHaat #DiyaKumari #WomenEntrepreneurs #VocalForLocal #DigitalMarketing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!