जयपुर। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित हवा महल स्मारक में पर्यटकों के लिए निःशुल्क प्रवेश रखा गया। इस दौरान देशी-विदेशी सैलानियों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि स्मारक परिसर को रंगोली और सजावट से आकर्षक रूप दिया गया, वहीं पर्यटकों ने हवामहल की ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विशेषताओं को करीब से जाना। धरोहर संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया।लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कठपुतली कला और सांस्कृतिक झलकियों ने आयोजन को यादगार बना दिया।

#NewsExpressRajasthan #WorldHeritageDay #HawaMahal #JaipurHeritage #PinkCityJaipur #IncredibleIndia #RajasthanTourism #HeritageIndia #CulturalVibes #ExploreJaipur #TravelIndia #HistoricPlaces #IndianCulture #TourismIndia #HeritageLovers #JaipurDiaries
