पिज्जा लवर्स के लिए खुशखबरी, Rominus ने पेश किया ‘Nutri Crust’

Whole Wheat, Oats, Besan और पौष्टिक बीजों से तैयार नया पिज्जा बेस; स्वाद के साथ पोषण का अनोखा मेल

जयपुर। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ-साथ अपनी सेहत और पोषण को लेकर भी अधिक सजग हो रहे हैं। इसी बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए Rominus Pizza & Burger ने अपने मेन्यू में नया Nutri Crust पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह पारंपरिक भारतीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों और आधुनिक स्वाद का बेहतर संयोजन है।

Nutri Crust को Whole Wheat Flour, Oat Flour, Besan, Chia Seeds, Pumpkin Seeds, Flaxseeds और Isabgol के मिश्रण से तैयार किया गया है। इसके स्वाद और खुशबू को खास बनाने के लिए अजवाइन, ओरेगानो, बेसिल और कसूरी मेथी जैसे हर्ब्स का सिग्नेचर ब्लेंड भी शामिल किया गया है।

Rominus के अनुसार Nutri Crust में Whole Grains, Pulses और Nutrient-Rich Seeds का मिश्रण है। प्राकृतिक अनाज और बीजों से मिलने वाला Dietary Fiber इसे आज की Wellness-focused Lifestyle के अनुरूप एक विकल्प बनाता है।

कंपनी का कहना है कि Nutri Crust तैयार करते समय स्वाद से कोई समझौता नहीं किया गया है। उद्देश्य ऐसा पिज्जा बेस उपलब्ध कराना है, जिसमें स्वादिष्ट Comfort Food का आनंद लेते हुए लोग अपनी बेहतर Lifestyle Choices को भी बनाए रख सकें।

Rominus का Nutri Crust भारतीय खान-पान में लंबे समय से इस्तेमाल होने वाले गेहूं, बेसन, ओट्स और पौष्टिक बीजों को आधुनिक पिज्जा के साथ जोड़ने की पहल है। कंपनी इसे एक समझदार Upgrade के रूप में पेश कर रही है। Nutri Crust अब Rominus Pizza & Burger के सभी Locations पर उपलब्ध है। ग्राहक अपने पसंदीदा Toppings के साथ इस नए Nutrition-forward Pizza Base का स्वाद ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!