हाई-वोल्टेज रेस्क्यू के बीच सरिस्का में बाघ सुरक्षित, पथराव के बावजूद नहीं डिगी वन विभाग की टीम

तुलसीवाला गांव में दिनभर चला चुनौतीपूर्ण अभियान, चार वाहन क्षतिग्रस्त, कई कार्मिक घायल; उपद्रवियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

जयपुर। सरिस्का बाघ परियोजना की तालवृक्ष रेंज के तुलसीवाला गांव में मंगलवार को एक बाघ का अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। दिनभर चले इस हाई-वोल्टेज अभियान के दौरान वन विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के अपेक्षित सहयोग के अभाव और तनावपूर्ण माहौल का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने धैर्य, सूझबूझ तथा पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

अभियान के दौरान अफरा-तफरी में एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग के चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ऑपरेशन के अंतिम चरण में टीम पर पथराव भी किया गया, जिससे कई वनकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि पूरे अभियान के दौरान बाघ और आमजन, दोनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रही।

विभाग ने रेस्क्यू कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वन्यजीव रेस्क्यू अभियानों के दौरान अफवाहों से बचें और विभागीय टीम का पूरा सहयोग करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

#NewsExpressRajasthan #SariskaTigerReserve #TigerRescue #WildlifeConservation #SaveWildlife #RajasthanForestDepartment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!