सवाई माधोपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की फलौदी रेंज के तोदड़ा क्षेत्र में आबादी के आसपास पैंथर की लगातार गतिविधियों एवं हमले की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग द्वारा चलाए गए रेस्क्यू अभियान के तहत बुधवार शाम को पैंथर पिंजरे में कैद हो गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 अक्टूबर को क्षेत्र में पैंथर के हमले से एक महिला को चोट आई थी। इसके पश्चात 1 नवंबर की सुबह इसी क्षेत्र में पैंथर द्वारा एक गाय पर हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
उप वन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि लगातार सामने आ रही इन घटनाओं एवं आबादी क्षेत्र में मानव जीवन तथा पशुधन की सुरक्षा को संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। रेस्क्यू स्क्वॉड एवं फलौदी रेंज की टीम द्वारा आपसी समन्वय से पैंथर को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए गए। इसके लिए क्षेत्र में केज ट्रैप भी लगाए गए।
क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज शाम विशेषज्ञ टीम द्वारा पैंथर को कैप्चर किया गया।
#NewsExpressRajasthan #RanthambhourTigerReserve #LeopardTraip
