‘नई नवेली’ के प्रमोशन के लिए यामी गौतम धर और मधुबंती बागची पहुंची अहमदाबाद

दिल्ली। नवरात्रि के पहले दिन अहमदाबाद में उस समय उत्सव का माहौल और भी खास हो गया, जब यामी गौतम धर और मशहूर गायिका मधुबंती बागची अपनी आगामी फिल्म ‘नय्यी नवेली’ के प्रमोशन के लिए शहर पहुंची। यह फिल्म एक फैंटेसी और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म है, जो 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

दोनों सितारों का अहमदाबाद में जोरदार स्वागत किया गया। यामी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान यामी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं और उन्हें प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिला। वहीं, कस्टमाइज्ड चनिया चोली पहने युवा लड़कियों के एक समूह ने उनका स्वागत किया। इन चनिया चोलियों पर ‘नय्यी नवेली’ लिखा हुआ था। यामी का स्वागत फिल्म में उनके किरदार मोहिनी के रूप में किया गया, जिससे फिल्म की दुनिया अहमदाबाद के नवरात्रि उत्सव का हिस्सा बन गई।

‘आज की रात’, ‘उई अम्मा’ और ‘शरारत’ जैसे लोकप्रिय गानों के लिए मशहूर गायिका मधुबंती बागची ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। उन्होंने फिल्म के गाने ‘फटा पटाखा’ पर दमदार परफॉर्मेंस दी। इसके बाद यामी भी उनके साथ शामिल हो गईं और गाने पर थिरकने लगीं। दोनों की इस शानदार जुगलबंदी पर दर्शकों ने खूब तालियाँ बजाईं। संगीत, डांस और नवरात्रि के उत्साह से भरा यह पल सभी के लिए यादगार बन गया।

अहमदाबाद में फिल्म के इस जश्न के साथ ‘नई नवेली’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फैंटेसी, संगीत और पारिवारिक मनोरंजन का अनूठा मेल पेश करने वाली यह फिल्म इस नवरात्रि दर्शकों के लिए एक खास सिनेमाई अनुभव साबित होने की उम्मीद है।

आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित तथा बालाजी मोहन द्वारा निर्देशित ‘नय्यी नवेली’ को Amazon MGM Studios और Colour Yellow प्रस्तुत कर रहे हैं। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!