रणथम्भौर में बाघ T-108 की स्थिति में सुधार, वन विभाग की टीम लगातार कर रही निगरानी

सवाई माधोपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ T-108 के चेहरे के पास चोट के निशान देखे जाने के बाद वन विभाग द्वारा उसकी निगरानी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग की फील्ड टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए बाघ T-108 को ट्रैक किया तथा उसकी स्थिति का लगातार आकलन किया।

वर्तमान में बाघ T-108 की स्थिति में काफी सुधार देखा गया है। बाघ अब सामान्य रूप से विचरण कर रहा है, जो उसकी स्थिति में सुधार का सकारात्मक संकेत है। वन विभाग की टीम लगातार बाघ की गतिविधियों एवं स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। पशु चिकित्सा टीम द्वारा भी उसकी स्थिति की निगरानी की जा रही है। वन विभाग द्वारा बाघ की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निरंतर निगरानी जारी रखी जाएगी।

#NewsExpressRajasthan RanthamboreTigerReserve #TigerT108 #WildlifeConservation #TigerUpdate #RajasthanWildlife

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!