वन विभाग अलर्ट, पशु चिकित्सा टीम कर रही निगरानी; फील्ड टीम ट्रैक कर रही मूवमेंट
सवाई माधोपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ T-108 के चेहरे के पास चोट के निशान दिखाई देने से वन विभाग सतर्क हो गया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, किसी अन्य नर बाघ के साथ क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई के दौरान उसके घायल होने की आशंका है। हालांकि, संघर्ष के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
बाघ T-108 की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। पशु चिकित्सा टीम भी उसकी स्थिति का आकलन कर रही है। वहीं, फील्ड टीम जंगल में उसकी लोकेशन और मूवमेंट को लगातार ट्रैक कर रही है, ताकि उसके स्वास्थ्य में होने वाले बदलावों पर नजर रखी जा सके।
वन विभाग के लिए फिलहाल बाघ की स्थिति पर निगरानी बनाए रखना अहम है। वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं।

#Ranthambore #TigerT108 #TigerConservation #Wildlife #RajasthanWildlife
