रणथम्भौर में बाघिन टी-127 दो शावकों के साथ दिखाई दी

जयपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के पर्यटन क्षेत्र के जोन-7 में बाघिन टी-127 दो शावकों के साथ दिखाई दी है। इस रोमांचक दृश्य से वन्यजीव प्रेमियों एवं पर्यटकों में उत्साह का माहौल है।

वन विभाग द्वारा बाघिन टी-127 के शारीरिक स्वरूप एवं व्यवहार में आए बदलाव को देखते हुए पूर्व से ही उसकी विशेष निगरानी की जा रही थी। विभाग की मॉनिटरिंग टीम लगातार कैमरा ट्रैप, फील्ड पेट्रोलिंग एवं अन्य वैज्ञानिक माध्यमों से बाघिन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।

यद्यपि वर्तमान में बाघिन दो शावकों के साथ दिखाई दी है, किन्तु अब तक उसके सभी शावकों का प्रत्यक्ष अवलोकन नहीं हो पाया है। इसलिए वन विभाग द्वारा शावकों की आधिकारिक संख्या की घोषणा अभी नहीं की गई है। सभी शावकों के प्रत्यक्ष सत्यापन एवं पुष्टि के उपरांत ही विभाग उनकी आधिकारिक संख्या घोषित करेगा।

शावकों की सुरक्षा एवं उनके निर्बाध विकास को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित क्षेत्र में निगरानी और संरक्षण उपाय पहले की भांति जारी रहेंगे। रणथम्भौर में बाघों का सफल प्रजनन क्षेत्र में प्रभावी संरक्षण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन का सकारात्मक परिणाम है।

#RanthamboreTigerReserve #TigerCubs #TigerConservation #WildlifeIndia #SaveTheTiger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!