डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया एग्जीबिशन का उद्घाटन, 50+ देशों के बायर्स और 10,000 से ज्यादा B2B मीटिंग्स से पर्यटन कारोबार को नई दिशा
जयपुर। ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार #GITB 2026 के 15वें संस्करण का दूसरा दिन जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में बेहद उत्साह और वैश्विक भागीदारी के साथ शुरू हुआ। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एग्जीबिशन का उद्घाटन करते हुए विभिन्न राज्यों, होटल समूहों और अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स के स्टॉल्स का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि बदलते दौर में पर्यटक अब सिर्फ दर्शनीय स्थलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे संस्कृति, खानपान और जीवनशैली का अनुभव चाहते हैं। इसी दिशा में राजस्थान अनुभव-आधारित पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है। इस आयोजन में 50 से अधिक देशों के 195 से ज्यादा विदेशी बायर्स भाग ले रहे हैं, वहीं 10,000 से अधिक प्री-शेड्यूल्ड B2B मीटिंग्स पर्यटन व्यापार को नई ऊंचाई देने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
एग्जीबिशन में हेरिटेज, वेलनेस, वाइल्डलाइफ और एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े उत्पाद प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया। मेकमायट्रिप, टीबीओ टेक, सूर्यगढ़ जैसलमेर और रामबाग पैलेस जैसे प्रतिष्ठित नामों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार मिले।
#NewsExpressRajasthan #GITB2026 #JaipurTourism #TravelTrade #IncredibleIndia #TourismExcellence
