जीआईटीबी 2026: राजस्थान को वर्ल्ड-क्लास टूरिज्म हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम

50+ देशों के टूर ऑपरेटर्स की भागीदारी, सोमवार को जेईसीसी में एग्जीबिशन का उद्घाटन

जयपुर। द ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार (जीआईटीबी) के 15वें संस्करण के जरिए राजस्थान वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को उद्घाटन सत्र में कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य राजस्थान को वर्ल्ड-क्लास पर्यटन गंतव्य बनाना है, जहां निवेश, रोजगार और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को बढ़ावा मिले। उन्होंने बताया कि पर्यटन को ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें हेरिटेज, वाइल्डलाइफ, डेजर्ट और एक्सपीरियंस बेस्ड टूरिज्म को प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान निवेश-अनुकूल नीतियों, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण वर्षभर सक्रिय पर्यटन गंतव्य बन रहा है। वहीं, पर्यटन मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला ने भारत में पर्यटन के बढ़ते योगदान और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

इस आयोजन में 50 से अधिक देशों के 185 विदेशी टूर ऑपरेटर्स सहित हजारों प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। अगले दो दिनों में 10,000 से अधिक बीटूबी मीटिंग्स आयोजित होंगी। एग्जीबिशन का उद्घाटन 27 अप्रैल को जेईसीसी में सुबह 11 बजे किया जाएगा।

#NewsExpressRajasthan #GITB2026 #RajasthanTourism #IncredibleIndia #TravelIndustry #GlobalTourism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!