फलोदी रेंज के हिंदवार वन क्षेत्र में 4.5 वर्षीय नर बाघ मृत मिला, दूसरे बाघ से संघर्ष की आशंका
सवाई माधोपुर। वन विभाग को फलोदी रेंज के हिंदवार क्षेत्र से मंगलवार को एक अहम सूचना मिली। जहां बाघ T-2402 का शव घने वन क्षेत्र में पहाड़ी के शीर्ष पर बरामद हुआ। यह बाघिन T-99 का लगभग 4.5 वर्षीय नर शावक था और अपने क्षेत्र में सक्रिय था।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस बाघ की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। हाल के दिनों में इसके टेरिटरी में एक अन्य वयस्क नर बाघ की मौजूदगी और कब्जे के संकेत मिल रहे थे। इसी के चलते विभाग ने क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन भी चलाया हुआ था।
प्रारंभिक जांच में मामला दो नर बाघों के बीच क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई का प्रतीत हो रहा है। वन्यजीवों में इस तरह के टेरिटोरियल संघर्ष सामान्य होते हैं, लेकिन कई बार यह घातक साबित होते हैं। फिलहाल, वन विभाग द्वारा शव का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आवश्यक सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अंतिम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
#NewsExpressRajasthan #TigerDeath #WildlifeNews #TigerTerritory #ConservationMatters #WildlifeConflict #SaveTigers #NatureNews #ForestDepartment
