हवा महल में राजकुमार गुप्ता की अनोखी कला प्रदर्शनी, साधारण पत्थरों में दिखी प्रेम और ममता की गहराई
जयपुर। हवा महल स्थित एग्जीबिशन हॉल में आयोजित दो दिवसीय पेबल आर्ट प्रदर्शनी ने कला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकार राजकुमार गुप्ता ने नदी किनारे मिलने वाले साधारण पत्थरों को रंगों और भावनाओं के जरिए जीवंत कलाकृतियों में बदल दिया है। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुली इस प्रदर्शनी में 40 से अधिक आर्टवर्क्स प्रदर्शित किए गए हैं।
विधिक पेशे से जुड़े गुप्ता पिछले कई वर्षों से पेबल आर्ट के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति कर रहे हैं। उनकी कृतियों में मां-बेटे का स्नेह, प्रेम और जीवन की संवेदनाएं गहराई से झलकती हैं। खासकर मां की गोद में बच्चे की मासूमियत दर्शाती रचना दर्शकों को भावुक कर देती है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराही गई यह कला अब जयपुर में भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
#NewsExpressRajasthan #PebbleArt #ArtExhibition #JaipurArt #HawaMahal #CreativeArt #IndianArtists #ArtLovers #IncredibleIndia #RajasthanTourism #ArtGallery #VisualArt #HandmadeArt #ArtInspiration #CreativeIndia #Exhibition2026
