आमेर महल और हाथीगांव का किया दौरा, स्थापत्य और हाथियों की देखभाल और खानपान की ली जानकारी
जयपुर। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जयपुर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक आमेर महल का भ्रमण किया। उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने महल की अद्भुत स्थापत्य कला और ऐतिहासिक विरासत को देखकर गहरी सराहना व्यक्त की। इस दौरान पर्यटक गाइड महेश शर्मा ने दल को महल के इतिहास और विशेषताओं से अवगत कराया। मौके पर आमेर महल अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक भी उपस्थित रहे।
इसके बाद राजदूत ने हाथीगांव का भी दौरा किया, जहां उन्होंने हाथियों के खान-पान, रहन-सहन और देखभाल की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
#NewsExpressRajasthan #AmerFort #JaipurVisit #USAmbassador #HeritageIndia #IncredibleIndia #JaipurDiaries #ElephantVillage #CulturalHeritage #RajasthanTourism #ExploreIndia
