विरासत संग्रहालय से नाहरगढ़ दुर्ग तक ऐतिहासिक सफर, पहाड़ियों के बीच रोमांच और संस्कृति का अनूठा संगम
जयपुर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर शनिवार को जयपुर में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। वॉक की शुरुआत विरासत संग्रहालय, किशनपोल बाजार से हुई, जिसे पुरातत्व अधीक्षक सोहन लाल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 250 प्रतिभागियों ने छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, लंगर के बालाजी होते हुए 12 मोड़ मार्ग से नाहरगढ़ दुर्ग तक पहुंचकर ऐतिहासिक धरोहरों का अनुभव किया।

यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने QR कोड स्कैन कर स्मारकों का इतिहास जाना और पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए शहर के विहंगम दृश्य का आनंद लिया। कार्यक्रम में वैक्स म्यूजियम, सरस डेयरी, जयपुर मेट्रो सहित कई संस्थाओं ने सहयोग किया। नाहरगढ़ दुर्ग पर पर्यटकों का स्वागत तिलक और मालाओं से किया गया तथा निःशुल्क प्रवेश दिया गया।
#NewsExpressRajasthan #WorldHeritageDay #JaipurHeritage #HeritageWalk #IncredibleIndia #JaipurDiaries #CulturalHeritage #TravelIndia #ExploreJaipur #HistoricIndia #RajasthanTourism
