जीआई-टैग्ड खाद्य विरासत को दुबई के वैश्विक मंच पर मिली पहचान
जयपुर। जयपुर के शेफ सौरभ शर्मा ने विश्व के प्रतिष्ठित फूड एंड बेवरेज मंच गुलफूड 2026 (दुबई) में भारत का प्रतिनिधित्व कर शहर और देश का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष भारत को गुलफूड का पार्टनर कंट्री चुना गया है और शेफ सौरभ उन चुनिंदा कुकिंग एम्बेसडर्स में शामिल हैं।
परंपरा और नवाचार का वैश्विक संगम
कृषि मंत्रालय के नेतृत्व और कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के माध्यम से भारत की भागीदारी देश की पारंपरिक खाद्य संस्कृति और कृषि निर्यात संभावनाओं को वैश्विक पहचान दिला रही है। जयपुर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक शेफ सौरभ की यात्रा भारतीय भोजन की बदलती पहचान और नवाचार का प्रतीक बनकर उभरी है।
जीआई-टैग्ड उत्पादों का लाइव कुकिंग प्रदर्शन
शेफ सौरभ ने बताया कि गुलफूड जैसे वैश्विक मंच पर भारत और जयपुर का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। वे कार्यक्रम के दौरान भारत के कम चर्चित लेकिन विशिष्ट जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग प्राप्त उत्पादों को लाइव कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और फूड विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। इस मंच पर वे प्रसिद्ध शेफ हरपाल सिंह सोखी और शेफ राजीव गोयल के साथ भारतीय स्वादों की आधुनिक प्रस्तुति दे रहे हैं।
देशी चावल की किस्मों ने खींचा ध्यान
उनकी प्रस्तुति का मुख्य आकर्षण भारत की पारंपरिक शॉर्ट-ग्रेन चावल की किस्में रहीं, जिनमें काला नमक चावल (बुद्धा राइस) और गोविंदो भोग चावल शामिल हैं। इनके माध्यम से बासमती से आगे भारत की जैव विविधता और क्षेत्रीय खाद्य संपदा को वैश्विक मंच पर उजागर किया गया।
#NewsExpressRajasthan #Gulfood2026 #IndianCuisine #ChefSaurabhSharma #TasteOfIndia #GITaggedProducts #CulinaryHeritage #IndianFoodGlobal #FoodInnovation #AgriExportIndia #DubaiFoodFestival #ProudJaipur #GlobalCulinaryStage #BuddhaRice #GovindBhogRice #IncredibleIndia
