जयपुर वैक्स म्यूज़ियम में ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह की वैक्स प्रतिमा का अनावरण

वीरता और प्रेरणा का प्रतीक बनी भवानी सिंह की प्रतिमा, जयपुर वैक्स म्यूज़ियम के रॉयल दरबार सेक्शन में किया जाएगा डिस्प्ले

जयपुर। राजस्थान की वीरभूमि ने आज इतिहास रच दिया, जब नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूज़ियम में महावीर चक्र से सम्मानित ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह की वैक्स प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने अपने पिता की प्रतिमा का लोकार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में म्यूज़ियम के संस्थापक निदेशक अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि भवानी सिंह जैसे साहसी और प्रेरक व्यक्तित्व की प्रतिमा सम्पूर्ण राजस्थान के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा का संदेश देगी। इस अवसर पर ब्रिगेडियर भवानी सिंह के जीवन और वीरता पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।

जयपुर वैक्स म्यूज़ियम के रॉयल दरबार सेक्शन में इसे स्थापित किया जाएगा। अपूप ने बताया कि महीनों की रिसर्च और कलात्मक परिश्रम से तैयार की गई इस प्रतिमा के साथ म्यूज़ियम अब और समृद्ध हुआ है।

कार्यक्रम के समापन पर दिया कुमारी ने कहा कि ब्रिगेडियर भवानी सिंह केवल हमारे परिवार नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का गौरव हैं। उनकी यह प्रतिमा हर आगंतुक को साहस और देशभक्ति की प्रेरणा देगी।

#NewsExpressRajasthan #JaipurWaxMuseum #BrigadierBhavaniSingh #DiyaKumari #RajasthanPride #IndianArmyHeroes #WaxStatueUnveiling #NaharGarhFort #RoyalJaipur #InspirationForNation #HeroOfRajasthan #CourageAndPatriotism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!