जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को पर्यटन और कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तेजी और समयबद्धता से पूरा किया जाए, ताकि राजस्थान का पर्यटन और सांस्कृतिक वैभव नई ऊंचाईयों तक पहुंच सके।
प्रमुख परियोजनाओं पर हुई चर्चा
बैठक में प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। चर्चा में पर्यटन ऐप, पर्यटन केंद्र, बावरी रेस्टोरेशन, वार म्यूजियम, गोविंद देवजी मंदिर विकास, शेखावाटी हवेलियां, रोप-वे, स्काई डाइविंग, खाटू श्यामजी, कॉन्सर्ट एरिया जयपुर, मलासेरी, ट्राइबल सर्किट, आमेर विकास, जेकेके और शिल्पग्राम जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया।
नीतियों पर भी विशेष ध्यान
दिया कुमारी ने एडवेंचर पॉलिसी और फिल्म पॉलिसी पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि इनसे प्रदेश में पर्यटन की नई संभावनाएं खुलेंगी।
#NewsExpressRajasthan #RajasthanTourism #CulturalHeritage #TourismDevelopment #ExploreRajasthan #IncredibleIndia #ArtAndCulture #TravelIndia #HeritageTourism #AdventureInRajasthan #FilmTourism
