टीम एनएक्सआर जयपुर। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंटस की सूची में शामिल आमेर महल में इन दिनों पर्यटकों की अच्छी आवक हो रही है। पुरातत्व विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार साल 2021 में 20 से 28 दिसंबर तक 69,238 पर्यटक आए थे। वहीं इस अवधि में साल 2022 में 86,280, साल 2023 में 1,09,131 और साल 2024 में 1,07,826 पर्यटक आ चुके हैं।
वहीं रविवार 29 दिसंबर तक दोपहर दो बजे तक 7500 पर्यटक आ चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि आज आमेर महल में पर्यटक संख्या 16 हजार पार हो सकती है। महल के गणेश पोल, दीवान ए आम सहित अन्य हिस्सों में पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या दिखाई दे रही है।