द ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार’ का 15वां संस्करण

50 से अधिक देशों के विदेशी टूर ऑपरेटर्स बायर्स के रूप में होंगे उपस्थित, जयपुर में 26 से 28 अप्रैल तक द ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार

जयपुर। ‘ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार’ (जीआईटीबी) का 15वां संस्करण 26 से 28 अप्रैल तक जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले विदेशी टूर ऑपरेटर्स हिस्सा लेंगे। एग्जीबिशन में स्टेट टूरिज्म बोर्ड्स, डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियां (डीएमसी) और होटल्स सहित राजस्थान और पूरे भारत से ट्रैवल और टूरिज़्म उद्योग के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

ट्रैवल बाजार का उद्घाटन सत्र 26 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शाम 6 बजे से आयोजित होगा। 27 और 28 अप्रैल को सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में फॉरेन टूर ऑपरेटर्स के साथ बी2बी मीटिंग्स होगी। एग्जीबिशन का उद्घाटन 27 अप्रैल को सुबह विशिष्ट अतिथियों द्वारा सुबह करीब 10 बजे होगा।

इस मार्ट में विभिन्न स्टेट टूरिज्म बोर्ड के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे और अपनी पर्यटन उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। इसमें भाग लेने वाले राज्यों में राजस्थान (मेज़बान राज्य), ओडिशा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गोवा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब आदि शामिल हैं।

‘जीआईटीबी 2026‘ में दो दिनों में 10,000 से अधिक पूर्व निर्धारित एवं सुनियोजित बी2बी मीटिंग्स होंगी। इस दौरान मार्ट में महत्वपूर्ण नेटवर्किंग देखने को मिलेगी, जिससे राज्य एवं देश में ट्रैवल व्यवसाय को और बढ़ावा मिलेगा इस ट्रैवल मार्ट में 50 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले अंतर्राष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स हिस्सा लेंगे।

जीआईटीबी के पश्चात, टूर ऑपर्टर्स को राजस्थान के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का अनुभव कराने के लिए फैमिलियराइजेशन (एफएएम) टूर का भी आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों को पूरे राज्य में विशेष रूप से तैयार किए गए यात्रा कार्यक्रमों पर ले जाया जाएगा। इस वर्ष के टूर में 3 यात्रा कार्यक्रम शामिल हैं। पहला टूर ‘जयपुर – कोटा – उदयपुर – देवगढ़ – जयपुर’ है। दूसरा टूर ‘जयपुर – सरिस्का – सवाई माधोपुर – जयपुर’ है। इसी तरह, तीसरा टूर ‘जयपुर – जोधपुर – जैसलमेर – बीकानेर – जयपुर’ है।  

राजस्थान में, ग्रेट इंडियन ट्रैवेल बाज़ार (जीआईटीबी) जैसे प्रमोशनल इंटरनेशनल मार्ट्स का आयोजन पर्यटन उत्पादों की क्षमता और शक्ति का प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मार्ट के दौरान बायर्स और सेलर्स के बीच संरचित सार्थक बी2बी बैठकें होंगी। वहीं राज्य पर्यटन विभाग पर्यटन उत्पादों की विविध श्रृंखला और राज्य में उपलब्ध इन्फ्रास्ट्रक्चर का प्रदर्शन करेगा।

दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री

ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार का यह संस्करण देश में पर्यटन के विकास के लिए आशा की किरण और उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा। जीआईटीबी टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल एजेंट्स के लिए नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करेगा, जो पर्यटकों के यात्रा अनुभवों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ. ज्योत्सना सूरी, पूर्व अध्यक्ष, फिक्की; मेंटर, फिक्की पर्यटन समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!