15 रूफटॉप लाउंज में आयोजित हुई ‘इन्फ्लुएंसर्स नाइट’, जयपुर के डिजिटल क्रिएटर्स ने की शिरकत

जयपुर। सीतापुरा स्थित होटल सनसिटी प्लाजा के 15 रूफटॉप लाउंज में ‘इन्फ्लुएंसर्स नाइट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयपुर के विभिन्न सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान लाइव म्यूजिक, आपसी संवाद और शहर के हॉस्पिटैलिटी एवं डिजिटल परिदृश्य को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

इस कार्यक्रम का आयोजन हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कार्यरत डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी Prevoir Infotech द्वारा किया गया। आयोजन का उद्देश्य शहर के डिजिटल क्रिएटर समुदाय को एक मंच पर लाने के साथ उन्हें 15 रूफटॉप लाउंज के कॉन्सेप्ट, फूड और रूफटॉप अनुभव से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के दौरान इंफ्लुएंसर और गायक समीर ने लाइव म्यूजिक की प्रस्तुति दी। अलग-अलग क्षेत्रों में कंटेंट तैयार करने वाले क्रिएटर्स ने एक-दूसरे से मुलाकात की और डिजिटल मीडिया, फूड, लाइफस्टाइल तथा हॉस्पिटैलिटी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर होटल सनसिटी प्लाजा के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेश अदानी और जनरल मैनेजर यशवंत राव भी मौजूद रहे। उन्होंने शहर के डिजिटल क्रिएटर समुदाय के साथ संवाद किया और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड्स एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की।

कार्यक्रम को औपचारिक आयोजन के बजाय एक सहज संवाद और नेटवर्किंग के अवसर के रूप में रखा गया। आयोजकों के अनुसार, इस तरह की पहल होटल एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री और डिजिटल क्रिएटर समुदाय के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का माध्यम बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!