उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

विद्याधर नगर की जेडीए और गौतम विहार कॉलोनी में छठ पूजा कार्यक्रमों में हुईं शामिल

जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं विद्याधर नगर विधायक दिया कुमारी ने रविवार को लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की जेडीए कॉलोनी एवं गौतम विहार कॉलोनी में आयोजित छठ पूजा के पावन कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने माताओं-बहनों एवं समस्त श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दिया कुमारी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति, अटूट आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोक परंपराओं का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व समाज में श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। छठ पूजा के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सूर्य उपासना और छठी मैया की आराधना की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, राजेश शाह, आशुतोष पंत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!