जयपुर। जयपुर-सीकर रोड पर 14 नंबर स्थित अनाज मंडी रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी गंभीर नजर आई । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
निर्देशों के बाद शनिवार को नेशनल हाईवे, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और हादसे से जुड़े हालात को समझते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और हादसों की रोकथाम के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से उचित कार्रवाई करें।
इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, यातायात निरीक्षक , जिला परिवहन अधिकारी और जयपुर विकास प्राधिकरण, जोन-बी के उपायुक्त मौजूद रहे ।
