नगरीय निकाय आम चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए 8 सितम्बर को होंगें मतदान दल रवाना

जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण का प्रचार थम गया हैै। अब 2 नगर परिषद् एवं 16 नगरपालिकाओं के 9 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 8 सितम्बर को दो पारियों में प्रातः 7 बजे एवं प्रातः 11 बजे से की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल), द्वारा मतदान दलों की रवानगी, वापसी तथा संग्रहण व्यवस्था को सरल एवं सुगम बनाने के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड, जयपुर से मतदान दल रवाना होंगे। रवानगी स्थल पर मतदान दलों के प्रशिक्षण कक्ष एवं चुनाव सामग्री वितरण के साथ-साथ मतदान दलों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था भी की गई है।

प्रथम पारी में मनोहरपुर ( 35 बूथ), फुलेरा ( 25 बूथ ), सांभर (25 बूथ), नारायना (25 बूथ ), किशनगढ़-रेनवाल (35 बूथ ), शाहपुरा (71 बूथ ), दूदू (25 बूथ ), चाकसू (36 बूथ ), फागी (20 बूथ ) नगरीय निकायों के मतदान दलों की व्यवस्था रहेगी जबकि द्वितीय पारी में जोबनेर (20 बूथ ), खेजरोली (25 बूथ ), जमवारामगढ़ (35 बूथ ), वाटिका ( 25 बूथ ), कानोता (20 बूथ) एवं बस्सी (35 बूथ ), बगरू (35 बूथ ), कालाडेरा (20 बूथ), चौमूं (53 बूथ ) सहित कुल 565 बूथों के मतदान दलों की व्यवस्था रहेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक ने  अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान दलों की रवानगी के दौरान प्रशिक्षण, चुनाव सामग्री वितरण, वाहन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि 9 सितम्बर को होने वाला प्रथम चरण का मतदान निष्पक्ष, स्वतंत्र, सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।

18 नगरीय निकायों के वार्डों में संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का चिन्हीकरण किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 नगर निकायों में 152 क्रिटिकल मतदान केन्द्र चिन्हित किए गए हैं। इनमें नगर परिषद चौमूं में 23, नगर पालिका कालाडेरा में 5, खेजरोली में 8, शाहपुरा में 20, मनोहरपुर में 8, सांभर लेक में 5, फुलेरा में 5, नारायणा में 7, जोबनेर में 5, किशनगढ़-रेनवाल में 8, वाटिका में 8, बगरू में 7, दूदू में 5, फागी में 6, जमवारामगढ़ में 7, चाकसू में 13, बस्सी में 4 तथा कानोता में 8 क्रिटिकल मतदान केन्द्र चिन्हित किए गए हैं।

#NewsExpressRajasthan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!