जयपुर। राजधानी में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच जंतर-मंतर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुरातत्व विभाग ने सराहनीय पहल की है। स्मारक परिसर में पर्यटकों को धूप से बचाने के लिए छाते उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि वे बिना परेशानी ऐतिहासिक धरोहर का भ्रमण कर सकें।
जंतर-मंतर स्मारक की अधीक्षक प्रतिभा यादव ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था शुरू की गई है। भीषण गर्मी के बावजूद पर्यटक अब अधिक सहजता से स्मारक घूम रहे हैं। पर्यटकों ने भी विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की व्यवस्था गर्मी के मौसम में बेहद राहत देने वाली है।
उन्होंने बताया कि स्मारक जंतर-मंतर, जयपुर में पर्यटकों की सुविधा के लिए 100 छातों की व्यवस्था की गई है। इन छातों पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का लोगो छपवाया गया हैं। स्मारक के प्रवेश द्वार पर पर्यटकों के उपयोग के लिए छाता उपलब्ध कराया जाएगा तथा भ्रमण पूर्ण होने पर निकास द्वार पर वापस जमा कराया जाएगा। यह पहल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनके भ्रमण अनुभव को अधिक सुगम और आरामदायक बनाने के लिए की गई है।
#News express rajasthan #Jantar Mantar #JaipurTourism #SummerRelief #TouristFriendly #Rajasthan Heritage
