जयपुर। टाइगर सफारी नाहरगढ़ जैविक उद्यान की बाघिन भक्ति से 18 अप्रेल को जन्म लेने वाले दोनों बाघ शावक स्वस्थ हैं और उन्हें विशेष निगरानी मे रखा गया है। उल्लेखनीय है कि बाघिन भक्ति को वर्ष 2024 में वन्यजीव एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पुणे जू से लाया गया था। वहीं इसके नर पार्टनर बाघ 2024 में नागपुर चिड़ियाघर से लाकर एक जोड़ा बनाया गया था।
बाघिन भक्ति के असामान्य व्यवहार, शावकों को दूध नहीं पिलाने तथा शावकों की नाजुक स्थिति को देखते हुए पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक पांच बत्ती द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर दोनों शावकों को नियोनेटल केयर यूनिट, वन्यजीव चिकित्सालय में गहन चिकित्सा निगरानी एवं हैंड रियरिंग के लिए शिफ्ट किया गया।

वहां उनकी 24×7 मॉनिटरिंग एवं विशेष देखभाल की जा रही है।वर्तमान में दोनों शावकों ने आंखें खोल ली हैं l उनका व्यवहार एवं गतिविधियां सामान्य पाई गई हैं। शावकों के विभिन्न चिकित्सा परीक्षण भी कराए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई है। नियोनेटल केयर यूनिट में शिफ्ट किए जाने के बाद दोनों शावकों के वजन में निरंतर वृद्धि हो रही है तथा उनकी डाइट भी धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है।
प्रतिदिन शावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। वन्यजीव चिकित्सक डॉक्टर अरविंद माथुर द्वारा शावकों को आवश्यक विटामिन, मिनरल्स एवं अन्य दवाइयां दी जा रही हैं। साथ ही उनकी दैनिक गतिविधियों की लगातार सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी भी की जा रही है।
#NewsExpressRajasthan #TigerCubs #NahargarhBiologicalPark #NahargarhZoo #TigerSafari #TigerCub #WildlifeConservation #BigCats #TigerLove #Jaipur #Rajasthan #WildlifeIndia #TigerRescue #AnimalCare #NeonatalCare #TigerBaby #ZooLife #SaveWildlife #WildlifeHealth #TigerMonitoring #IndianWildlife #ForestDepartment #NatureLovers #TigerNews #WildlifePhotography #HandRearing #CCTVMonitoring #HealthyTigerCubs #WildlifeUpdates #JaipurZoo #WildlifeCare
