रणथम्भौर से सुरक्षित रेस्क्यू : ट्रेंकुलाइज कर चीते को ले गए मध्य प्रदेश

काला कुआं क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग के बाद विशेषज्ञ टीम ने तय प्रोटोकॉल के तहत की कार्रवाई, वन विभाग और चिकित्सकों की रही मौजूदगी

जयपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के फलोदी रेंज स्थित काला कुआं क्षेत्र में विचरण कर रहे चीते को शुक्रवार को सुरक्षित तरीके से ट्रेंकुलाइज कर मध्य प्रदेश रवाना किया गया। यह पूरी कार्रवाई मध्य प्रदेश की कुनो टीम, वन विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संपन्न हुई।

उप वन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि चीते की गतिविधियों पर वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए था और उसकी मॉनिटरिंग की जा रही थी। विशेषज्ञों की सलाह के बाद ट्रेंकुलाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसे अनुभवी वन्यजीव चिकित्सकों की देखरेख में सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

वन विभाग के अनुसार, पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया ताकि चीते को किसी प्रकार का तनाव या नुकसान न पहुंचे। चीते को सुरक्षित रूप से मध्य प्रदेश ले जाया गया।

#NewsExpressRajasthan #Cheetah #Ranthambore #KunoNationalPark #WildlifeConservation #CheetahRescue #TigerReserve #ForestDepartment #WildlifeNews #MadhyaPradesh #Rajasthan #BigCats #NatureConservation #CheetahMovement #IndianWildlife

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!