दीपावली पर रणथम्भौर के जंगल से आई खुशखबरी, बाघिन सिद्धि के साथ कैमरा ट्रैप में नजर आया नन्हा शावक

बाघिन T-125 का दूसरा लिटर, कैमरा ट्रैप में फिलहाल दिखा एक शावक; वन विभाग की टीम रख रही मां और शावकों की गतिविधियों पर नजर

जयपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। यहां करीब 8 वर्षीय बाघिन T-125 (सिद्धि) अपने नन्हे शावक के साथ कैमरा ट्रैप में नजर आई है। जंगल में बाघ परिवार के विस्तार की यह तस्वीर वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से उत्साह बढ़ाने वाली है।

डीसीएफ मानस सिंह ने बताया कि बाघिन सिद्धि का यह दूसरा लिटर है। कैमरा ट्रैप में फिलहाल एक शावक दिखाई दिया है, लेकिन शावकों की वास्तविक संख्या इससे अधिक भी हो सकती है। वन विभाग की ओर से लगाए गए कैमरा ट्रैप की लगातार निगरानी की जा रही है। आने वाले दिनों में नई तस्वीरों के आधार पर शावकों की संख्या की पुष्टि हो सकेगी।

बाघिन और उसके शावकों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की फील्ड टीम उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। साथ ही उनके प्राकृतिक विचरण में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दीपावली पर रणथम्भौर के जंगल से आई यह खुशखबरी बाघ संरक्षण की दिशा में एक सुखद संकेत है।

#NewsExpressRajasthan #Ranthambore #TigerCub #TigerConservation #WildlifePhotography #RajasthanWildlife

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!