जवाहर कला केन्द्र में बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा नया मंच

जूनियर समर कैम्प 2026 का आगाज़, 520 प्रतिभागी सीखेंगे संगीत, नृत्य, रंगमंच और दृश्य कला की बारीकियां

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में जूनियर समर कैम्प 2026 का रंगारंग शुभारम्भ हुआ। पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की शासन सचिव एवं जेकेके की महानिदेशक शुचि त्यागी ने कैम्प का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति से ओतप्रोत ‘वंदेमातरम्’ की प्रस्तुति से हुई, जिसके बाद मुक्ताकाशी मंच पर खुले आसमान में गुब्बारे छोड़कर कैम्प का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर शुचि त्यागी ने कहा कि बच्चों की सृजनशीलता और रचनात्मक सोच को विकसित करने में कला की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को कला के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
कैम्प के उद्घाटन सत्र में अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. अनुराधा गोगिया ने जानकारी दी कि इस वर्ष कैम्प में लगभग 520 बच्चों ने पंजीकरण कराया है।

16 मई से 20 जून तक चलने वाले इस समर कैम्प में रंगमंच, संगीत, गायन, तबला, गिटार, बांसुरी, सिंथेसाइजर, कथक, लोकनृत्य, वेस्टर्न डांस और दृश्य कला जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही डूडल आर्ट, पोर्ट्रेट, मधुबनी कला और ‘स्टोरी ट्री’ जैसी साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक क्षमता को विकसित किया जाएगा।

#NewsExpressRajasthan#JawaharKalaKendra #SummerCamp2026 #CreativeKids #JaipurEvents #ArtAndCulture #YoungTalent #KidsCreativity #RajasthanCulture #DanceAndMusic #JKKJaipur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!