शानदार किक से पर्यटकों को किया हैरान, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
जयपुर। आमेर स्थित हाथी गांव की हथिनी चंदा इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अपनी शानदार फुटबॉल स्किल्स और चंचल अंदाज के कारण वह फुटबॉल क्वीन के नाम से मशहूर हो चुकी है। पर्यटक खास तौर पर चंदा को फुटबॉल खेलते देखने के लिए हाथी गांव पहुंच रहे हैं।
हाथी मालिक विकास समिति के अध्यक्ष बल्लू खान ने बताया कि आमेर महल की शाही सवारी का हिस्सा रहने वाली चंदा सुबह पर्यटकों को हाथी सवारी कराती है, लेकिन शाम होते ही उसका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में चंदा पहले भीषण गर्मी के बीच पानी पीती और करीब 15 मिनट तक स्नान करती नजर आती है। इसके बाद मैदान में उतरते ही उसने फुटबॉल को इतनी जोरदार किक मारी कि वहां मौजूद पर्यटक हैरान रह गए।
हाथी गांव आए पर्यटक सौरभ पांथरी का बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां आकर उन्होंने चंदा के साथ फुटबॉल खेला। हाथी और इंसानों के बीच यह अनोखी दोस्ती लोगों को खूब पसंद आ रही है। भीषण गर्मी के बावजूद हाथी गांव में हाथियों की विशेष देखभाल की जा रही है।
महावत नियमित रूप से उन्हें पानी पिलाने, नहलाने और ठंडक देने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि चंदा जैसी हथिनियां पूरी ऊर्जा के साथ पर्यटकों का मनोरंजन कर रही हैं। चंदा की फुटबॉल मस्ती अब हाथी गांव की नई पहचान बन चुकी है।
#NewsExpressRajasthan #FootballQueenChanda #ElephantVillageJaipur #AmerElephants #ViralElephantVideo #ChandaTheChampion #JaipurTourism #AmazingElephant #WildlifeMoments #IncredibleIndia #TrendingNow
