पालीघाट में प्राकृतिक आवास में पुनर्वास, 80 घड़ियालों की टैगिंग का लक्ष्य; पहले चरण में 20 हैचलिंग नदी में छोड़े

पालीघाट। राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य में घड़ियाल संरक्षण को वैज्ञानिक आधार पर मजबूत करने की दिशा में नई पहल की गई है। घड़ियाल पारिस्थितिकी परियोजना (Gharial Ecology Project) के तहत मंगलवार को पालीघाट में चम्बल नदी में 20 रेडियो/VHF टैग युक्त नन्हे घड़ियालों (हैचलिंग्स) को उनके प्राकृतिक आवास में पुनर्वास (Rewilding) के लिए छोड़ा गया। इस पहल के जरिए अब नदी में इन घड़ियालों की गतिविधियों और जीवनशैली पर वैज्ञानिक निगरानी रखी जाएगी।

रेडियो टेलीमेट्री से जुटाए जाएंगे अहम आंकड़े

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य रेडियो टेलीमेट्री तकनीक के माध्यम से घड़ियालों के प्राकृतिक आवास में विचरण क्षेत्र, गतिविधियों, व्यवहार, अनुकूलन क्षमता और उत्तरजीविता का अध्ययन करना है। रेडियो/VHF टैग की मदद से विशेषज्ञ यह जान सकेंगे कि प्राकृतिक वातावरण में छोड़े जाने के बाद घड़ियाल किस क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं और वहां की परिस्थितियों के साथ किस तरह अनुकूलन कर रहे हैं।

80 घड़ियालों की टैगिंग का लक्ष्य

परियोजना के तहत कुल 80 घड़ियालों की टैगिंग कर उन्हें प्राकृतिक आवास में पुनर्वासित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत सोमवार को प्रथम चरण में 20 घड़ियालों को चम्बल नदी में छोड़ा गया। यह अध्ययन घड़ियालों के प्राकृतिक जीवन और नदी पारिस्थितिकी को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए. अरुण प्रसाद, मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक रणथम्भौर टाइगर प्रोजेक्ट एसपी सिंह, उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मानस सिंह, दिनेश जांगिड़, सहायक वन संरक्षक अजय कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी किशन सहित वन विभाग के फील्ड स्टाफ और परियोजना विशेषज्ञ जैलाब्दीन मौजूद रहे।

#NewsExpressRajasthan #GharialConservation #WildlifeConservation #ChambalRiver #Rewilding #RadioTelemetry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!