दीपावली पर आमेर में हाथी वीरु का हुआ खास पूजन, तिलक लगाकर बांधी रोली-मोली

महालक्ष्मी पूजन से पहले भगवान गणेश को दिया आमंत्रण, पारंपरिक रीति-रिवाज से निभाई गई धार्मिक परंपरा

जयपुर। दीपावली पर्व पर आमेर में नर हाथी वीरु का खास अंदाज में पूजन किया गया। इस दौरान वीरु के माथे पर तिलक लगाया गया और रोली-मोली बांधकर मंगलकामना की गई।

राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महालक्ष्मी जी की पूजा से पहले भगवान गणेश को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी परंपरा के तहत हाथी वीरु का तिलक कर रोली-मोली बांधी गई। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सुमित्रा देवी और बेटे बंटी शर्मा भी मौजूद रहे। दीपावली के उल्लास के बीच आमेर में यह खास धार्मिक परंपरा आकर्षण का केंद्र रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!