फॉरेस्ट कॉलोनी में घूम रही मादा बघेरा ट्रैप केज में कैद

मेडिकल जांच के बाद आमागढ़ के जंगल में सुरक्षित छोड़ा, गार्डन एरिया में लगातार हो रही थी मूवमेंट

जयपुर। जवाहर नगर स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी में पिछले कुछ समय से लोगों के बीच कौतूहल का कारण बना बघेरा आखिरकार शनिवार को वन विभाग के ट्रैप केज में कैद हो गया। कॉलोनी के गार्डन और आसपास के क्षेत्र में बघेरे की लगातार मूवमेंट सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए गार्डन एरिया में ट्रैप केज लगाया था। शनिवार को करीब चार से पांच वर्ष की मादा बघेरा पिंजरे में कैद हो गई।

ट्रैप केज में बघेरे के कैद होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पशु चिकित्सक ने मौके पर उसकी मेडिकल जांच की। अधिकारियों के अनुसार जांच में बघेरे की स्थिति सामान्य पाई गई और वह स्वस्थ अवस्था में था।

मेडिकल जांच पूरी होने के बाद वन विभाग की टीम बघेरे को सुरक्षित रूप से आमागढ़ वन क्षेत्र में लेकर पहुंची। यहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। बघेरे के रेस्क्यू और रिलीज की पूरी कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा।

आबादी के बीच स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी में बघेरे की मौजूदगी से कुछ समय के लिए लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी। गार्डन एरिया में उसकी गतिविधियां सामने आने के बाद वन विभाग लगातार उसकी निगरानी कर रहा था। ट्रैप केज में कैद होने के बाद विभाग ने उसका रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास वाले क्षेत्र में छोड़ दिया।

#NewsExpressRajasthan #LeopardRescue #JaipurWildlife #WildlifeRescue #Amagarh #RajasthanWildlife

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!