गणेश चतुर्थी पर गजानंद वीरु की भी हुई पूजा, माथे पर बनाया स्वस्तिक

जयपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को शहर के मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर सहित विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इसी बीच आमेर में भी गजानंद की विशेष पूजा की गई।

आमेर में हाथी मालिक बंटी शर्मा ने अपने हाथी वीरु की गणेश चतुर्थी पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने वीरु के माथे पर तिलक लगाया और माला पहनाकर पूजा की। इसके साथ ही उसके माथे पर स्वस्तिक का चिह्न भी बनाया गया। गणेश चतुर्थी के दिन वीरु को गणेश स्वरूप मानकर पूरे श्रद्धाभाव से उसकी पूजा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!