शिव प्रकाश शर्मा चुने गए जिलाध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ की जिला शाखा कोटा के चुनाव रविवार को स्मृति वन, झालावाड़ रोड पर संपन्न हुए। निर्वाचन में शिव प्रकाश शर्मा को जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं बुधराम जाट को जिला महामंत्री, विनोद यादव को उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा को संयुक्त मंत्री, बुलबुल राठौड़ को महिला जिला मंत्री तथा हरिमोहन कहार को संगठन मंत्री निर्वाचित किया गया।

चुनाव में कोटा वन्यजीव, मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व एवं वन मंडल कोटा के 151 वन कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। महिला वन कर्मचारियों ने भी चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
निर्वाचन कार्यक्रम अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ कोटा के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह गांधी के पर्यवेक्षण में हुआ।

इस दौरान राजस्थान वन अधीनस्थ कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महिला अध्यक्ष शकुंतला शर्मा, वरिष्ठ महिला पदाधिकारी शकुंतला सैनी, प्रधान संरक्षक जसवंत सिंह तंवर, कोटा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामस्वरूप गोचर एवं संभाग अध्यक्ष जुबैर खान मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार सैनी ने की।

निर्वाचन के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और वन कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!