लायन सफारी में जन्मे शेरनी के शावक की मृत्यु

जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित लायन सफारी क्षेत्र में पिछले दिनों एक शेरनी तारा ने जन्म दिए गए शावक की मंगलवार सुबह मृत्यु हो गया।

उप वन संरक्षक (वन्यजीव) विजय पाल ने बताया कि शावक को जन्म के बाद उसकी मां के साथ पुनर्मिलन कराया गया था। शेरनी शावक की देखभाल सामान्य रूप से कर रही थी। मंगलवार सुबह से शावक सुस्त दिखाई दे रहा था तथा वह मां का दूध भी नहीं पी पा रहा था। इस दौरान शेरनी शावक को लगातार चाट रही थी एवं उसे मुंह में दबाकर इधर-उधर घूम रही थी।

मृत्यु के कारणों की पुष्टि के लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा शावक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण Asphyxia resulting from tracheal collapseअर्थात श्वांस नली में छेद/सिकुड़न के कारण दम घुटना बताया गया है।

वन विभाग एवं लायन सफारी प्रशासन द्वारा शावक के शव का नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया गया। शेरनी की स्थिति सामान्य है तथा उस पर चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!