श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र गुरुवार की परिक्रमा स्थगित, वन विभाग की सतत निगरानी जारी, सुरक्षित परिस्थितियां बनने पर पुनः शुरू होगी परिक्रमा
सवाई माधोपुर। परिक्रमा मार्ग पर एक बाघिन अपने शावकों के साथ लगातार विचरण कर रही है। वन्यजीवों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन एवं वन विभाग ने एहतियातन इस गुरुवार को आयोजित होने वाली परिक्रमा को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
वन विभाग द्वारा क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है तथा बाघिन एवं उसके शावकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यदि बाघिन अपने शावकों सहित उक्त क्षेत्र से अन्य स्थान पर चली जाती है और परिस्थितियां पूरी तरह सुरक्षित पाई जाती हैं, तो परिक्रमा को पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।
प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पूर्ण पालन करें तथा वन विभाग और प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का सहयोग करें। वन्यजीवों की सुरक्षा एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
#NewsExpressRajasthan#TigerAlert #WildlifeSafety #PilgrimageUpdate #TigerWithCubs #ForestDepartmentAlert

बाघिन शावकों संग परिक्रमा कर रही है, महादेव की भक्त है ये बाघिन ।