सुरों से सजी शाम: ‘मेलोडी मास्टर्स’ में गूंजे सदाबहार गीत, श्रोताओं ने ली संगीत की मिठास

सृजन द स्पार्क के चार चैप्टर्स के 16 गीतकारों ने दी यादगार प्रस्तुतियां, नई कार्यकारिणी ने भी ली शपथ

जयपुर। जयपुर क्लब में आयोजित सृजन द स्पार्क जयपुर चैप्टर के प्रथम इंटरचैप्टर ‘मेलोडी मास्टर्स’ कार्यक्रम में संगीत और सुरों की ऐसी महफिल सजी कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। ‘आज जाने की जिद ना करो’, ‘कभी कभी मेरे दिल में’ और ‘रस्म-ए-उल्फत’ जैसे सदाबहार नग्मों ने पूरे वातावरण को सुरमयी बना दिया।कार्यक्रम में दिल्ली, जोधपुर, उदयपुर और जयपुर चैप्टर्स से आए 16 गीतकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी।

समापन पर सभी कलाकारों की मैशअप प्रस्तुति ने समां बांध दिया। इस दौरान संस्था के चीफ पैट्रन पूर्व आईपीएस प्रसन्न खमेसरा ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व आईपीएस भूपेंद्र दक, राजीव दासोत, आईपीएस विनीत कुमार बंसल और सूफी गायक अमीन साबरी सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

#NewsExpressRajasthan #MelodyMasters #SrijanTheSpark #MusicNight #LiveMusic #JaipurEvents #BollywoodMelodies #MusicalEvening #SufiMusic #Jaipur #MusicLovers #CulturalEvent #GoldenSongs #IndianMusic #StagePerformance #MusicalMagic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!